Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 31 May 2023 11:49 PM IST

बबेरू। सामने से आ रही बाइक को बचाने में सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से ऑटो लेकर भाग निकला।

बिसंडा थाना क्षेत्र के लौलीटीकामऊ गांव निवासी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव (55) बुधवार सुबह घरेलू कार्य से ऑटो से बबेरू जा रहे थे। ऑटो में उनके अलावा चार अन्य लोग बैठे थे। बिसंडा-बबेरू मार्ग पर कोर्रम गांव के पास सामने से आए बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलट गया। हादसे में राजेंद्र श्रीवास्तव ऑटो में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दो अन्य सवारी मामूली रूप से चोटिल हो गए।

पुलिस ने राजेंद्र श्रीवास्तव को बबेरू सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि चाचा किसान थे। उनके परिवार में पत्नी मनोरमा के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ऑटो चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *