Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 02 Jun 2023 12:28 AM IST

बांदा। श्वांस की बीमारी के चलते वृद्धा की मौत हो गई। पड़ोसियों ने थाने में फोन कर लाठी मारकर हत्या की बात कहकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव की रामकली (80) अपनी एकलौती पुत्री रिंकी की ससुराल मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में दो साल से रह रही थी। रिंकी ने बताया कि उन्हें श्वांस की बीमारी थी। जिसका इलाज चल रहा था। बुधवार की शाम पांच बजे के मां ने घर में दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।

तभी किसी ने थाने में सूचना दी कि माद अवधेश ने सास की लाठी मारकर हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों से प्रार्थना पत्र लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिंकी ने बताया कि उसका चाचा से पैतृक जमीन को लेकर विवाद है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पिता की मौत के बाद पांच बीघा जमीन और मकान चाचा ने हड़प लिया है।

चाचा का पड़ोसियों के यहां आना-जाना है। उन्होंने पड़ोसियों को उकसाकर झूठा आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि पड़ोसियों ने हत्या की सूचना दी थी। इसी के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *