
DDU Gorakhpur
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातक, परास्नातक, शोध पात्रता परीक्षा समेत सभी स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 15 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है।
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई थी। विद्यार्थी और अभिभावक आवेदन का समय बढ़ाने की मांग रहे थे ।
गोविवि और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के बीच हुआ समझौता
विद्यार्थियों को और अधिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से गोरखपुर विश्वविद्यालय और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी की मौजूदगी में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।
इसे भी पढ़ें: 200 मकान और दुकानें रामजानकी मार्ग की जद में, खुद ही तोड़ रहे लोग
कुलपति ने बताया कि एमओयू के तहत विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों को कई शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अलावा दोनों संस्थाओं के मध्य फैकल्टी एक्सचेंज और शोध सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही कोलेबोरेटिव रिसर्च को और अधिक विकसित किया जाएगा। दोनों संस्थाओं के आपसी समन्वय से शॉर्ट टर्म अकादमिक तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा उच्च शिक्षा से संबंधितअन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार एवं विशिष्ट व्याख्यान भी आयोजित होंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई अधिष्ठाता , वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
