Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 03 Jun 2023 12:41 AM IST

बांदा। खाना बनाने की बात पर पति से हुई कहासुनी के बाद महिला ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मरका थाना क्षेत्र के सिरियाताला गांव निवासी रामप्यारी (38) गुरुवार को बाजार करने बबेरू गई थी। वहां से वह शाम छह बजे करीब गांव पहुंची। घर में खाना नहीं बना था। इस पर पति अमरजीत यादव से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर करीब साढ़े आठ बजे रात में उसे बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया गया।

यहांं से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार तड़के तीन बजे उसने कानपुर पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पति अमरजीत यादव ने बताया कि दो पुत्री और एक पुत्र है। वह प्राइवेट में वाहन चलाता है। थानाध्यक्ष रमेश ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *