आरोपी पर मामला दर्जकर पुलिस तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नाबालिग गुरुवार रात अचानक अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें घर से एक मोबाइल फोन मिला। पड़ताल की तो पता चला कि इसमें दूसरे समुदाय के युवक रेहान का नाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेहान ही मेरी पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। पुलिस ने रेहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग आ रहा है। लड़की नाबालिग है। लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में लगी है।
कुलदीप कुमार, सीओ, तालबेहट
