Spread the love


जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बैठक में उठाई समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ललितपुर की एक आवश्यक बैठक में कुछ अवांछनीय लोगों के द्वारा नगर की सीमा में चलने वाले वाहनों से पार्किंग के नाम पर अवैध धनराशि वसूलने पर रोक लगाने की मांग की गई।

बैठक प्रांतीय चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर के मुख्य अतिथि में तथा जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार ललितपुर की सीमा में कुल 12 पार्किंग स्थल हैं। बस स्टैंड, स्टेशन रोड पर चंद्रशेखर पार्क के सामने, मवेशी बाजार, आजाद चौक, घंटाघर, एलआईओ ऑफिस के सामने, अंबेडकर पार्क के पास, नवीन गल्ला मंडी, नझाई गोलगेट के पास, पुरानी नझाई बाजार, सब्जी मंडी परिसर तथा बस स्टैंड के पीछे। यही पार्किंग स्थल हैं।

उन्होंने यह भी बताया की बस स्टैंड पर मोटर लारी के लिए प्रति चक्कर और मिनी टैक्सी टेंपो सवारी एवं लोडिंग गाड़ी के लिए प्रतिदिन की निर्धारित धनराशि है। इसी तरह स्टेशन रोड पार्क चंद्रशेखर पार्क के सामने, चंद्रशेखर पार्क के सामने, सब्जी मंडी के साइकिल स्टैंड आदि में भी धनराशि तय है। इसी तरह अन्य जगह भी शुल्क तय है। अवैध रूप से शुल्क न दें।

ललितपुर शहर में चलने वाली टैक्सी ऑटो से प्रतिदिन निर्धारित धनराशि पार्किंग स्थल ले सकते हैं। जिसकी रसीद वाहन चालकों को देनी होगी। बैठक में कहा गया कि अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए। बैठक में जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल, गल्ला मंडी अध्यक्ष संजीव जैन कप्तान, पूर्व गल्ला मंडी अध्यक्ष अशोक जैन अनौरा तथा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *