Spread the love


wife beat husband with two accomplices, put stick in private part, absconded with goods and cash

जिला अस्पताल में मारपीट में घायल राजू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में पेंटिग का ठेके पर काम करने वाले ठेकेदार को पत्नी ने अपने दो साथियों के साथ घर में बंधक बनाकर डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इसके बाद बच्चे व गृहस्थी का सामान व रुपये लेकर फरार हो गई।

पीड़ित ने अपने मित्रों को घटना बताई, तो गिरवां थाने लेकर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी खेरवा गांव निवासी राजू (35) पंजाब में रहकर पेंटिग की ठेकेदारी करता है। चार दिन पहले उसका पत्नी से फोन पर विवाद हो गया था।

विवाद के बाद गांव आ गया। यहां बुधवार की रात उसकी पत्नी ने अपने दो साथियों को घर में बुला लिया। उन्होंने उसे बंधक बनाकर डंडों से जमकर पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गया। गुरुवार को दोपहर उसे होश आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *