Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST

बांदा। प्रदेश में बेहतर डीजल औसत देने में चित्रकूटधाम मंडल का राठ डिपो प्रथम रहा है। सहायक प्रबंधक राजेश सिंह व फोरमैन मुईनुद्दीन को शासन ने प्रशस्ति पत्र व पांच-पांच हजार का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

शासन ने पिछले दिनों बसों को बेहतर रखने व डीजल औसत देने के निर्देश दिए थे। कहा था कि बेहतर काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मनित होंगे व लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, अप्रैल व मई माह में शासन की समीक्षा में बेहतर डीजल औसत में मंडल के जनपद महोबा का राठ डिपो प्रथम रहा। एआरएम सहित फोरमैन को सम्मानित किया गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अन्य डिपो को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। डीजल औसत को बढ़ाना चाहिए। ताकि निगम की आय में वृद्धि हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *