संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:02 AM IST
चित्रकूट। मौरंग से अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर पड़ी। इससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे सड़क हादसे में जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक सवार मां-बेटे गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना शुक्रवार की शाम भरतकूप थाना क्षेत्र के बंदरी गांव के पास हुई। बताया गया है कि मोहकमगढ़ नया गांव मध्य प्रदेश निवासी राजू (18) , पप्पू (17) व सुनील (18) बाइक से फतेहगंज बांदा जा रहे थे। जैसे ही वह बंदरी गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर मौरंग पड़ी होने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार राजू ने हेलमेट नहीं पहना था।
इसके अलावा मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह केशरुआ निवासी अनिल (19) व उसकी मां राजकुमारी (50) बाइक से मानिकपुर कस्बा आ रहे थे। जैसे ही वह सरहट गांव के पास पहुंचे तो सामने से अचानक गाय को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
