Spread the love

ट्रेन की चपेट में आने पर 90 वर्षीय बृद्धा की मौ*त, क्यों कि वृद्धा ने ट्रेन से कटकर आ*त्मह*त्या….

झाँसी के पूँछ थाना क्षेत्र में झाँसी से कानपुर रेल मार्ग पर सुबह अज्ञात कारण के चलते एक 90 वर्षीय बृद्धा की ट्रेन की जोरदार टक्कर से मौत हो गई। जिसमे मृतक महिला की शिनाख्त राधारानी निवासी नई बस्ती पूँछ के रूप में हुई है। जोकि रेलवे लाइन से चंद कदमो की दूरी पर रहती थी। वही मौत की खवर सुनकर मोहल्ला समेत ग्राम के कई लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। बाबई रेलबे क्रासिंग से रेलवे स्टेशन की तरफ घटी दुर्घटना का क्षेत्र जीआरपी उरई के अन्तर्गत होने के कारण सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव विच्छेद के लिए उरई भेज दिया। 

अपने घर से रेलवे क्रासिंग तक जाने का कारण नही लगा पता, स्थानीय लोगो के अनुसार सुबह व शाम के समय मोहल्ले के लोग शौचक्रिया के लिए रेलबे क्रासिंग की दूसरी तरफ जाते है। लेकिन गौरतलब है कि नई बस्ती में ही गगाँव का सामुदायिक शौचालय बना हुआ है। फिर भी महिलाओं एवं पुरूष लोगों को बाहर शौच के लिए क्यो जाना पड़ता है। सूत्रों की माने तो शौचालय में ताला लगा होने के कारण मोहल्ले वासी शौचक्रिया के लिए बाहर जाने पर मजबूर हो जाते है। कहीं वृद्ध महिला की मौत का कारण शौचालय का बंद होना तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *