Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST

चित्रकूट/खोही। अधिक धन कमाने के लालच में सराफा का कारोबार करने वाले पिता पुत्र श्मशान घाट में एक शव की पड़ी राख के पास तांत्रिक विद्या करते हुए पकड़े गए हैं। जिनको पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। शनिवार की शाम को पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सीतापुर चौकी अंतर्गत सीतापुर कस्बे में एक श्मशान घाट में सराफा का कारोबार करने वाले पिता चुन्नीलाल केशरवानी पुत्र गनेश प्रसाद व उसका पुत्र सौरभ केशरवानी निवासी सीतापुर कस्बा रत्नावली मार्ग रामघाट शनिवार को श्मशान घाट में शुक्रवार की रात्रि को स्थानीय निवासियों ने पकड़ लिया। जिनको पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में सीतापुर कस्बा के तीर्थराजपुरी मोहल्ले के विनोद कुमार पांडेय ने सीतापुर चौकी में दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उसके भाई विजय कुमार पांडेय की मृत्यु हार्ट अटैक आने से हो गई थी।

जिसका दाह संस्कार 2 जून को श्मशान घाट में किया गया था। जहां पर सराफा करोबारी सीतापुर कस्बा के तीर्थराजपुर रामघाट मोहल्ला निवासी चुन्नीलाल केशरवानी व उसका पुत्र सौरभ रात में पहुंचकर शव की राख के पास तंत्र विद्या कर अस्थि ले जा रहा थे। जिसकी जानकारी होने पर उनको मौके पर पकड़ लिया गया। यह दोनो तांत्रिक विद्या के माध्यम से स्थानीय निवासियों व ग्राहकों को ठगने का कार्य भी करते थे। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

पूरे मामले में शनिवार को दिन भर पुलिस चौकी सीतापुर व कोतवाली कर्वी में भीड़ जमा रही। मृतक के भाई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *