Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 04 Jun 2023 12:20 AM IST

बांदा। घर में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे युवक को पिता ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर पिता से बोला कि अब जीवित चेहरा नहीं देख पाओगे और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर झील का पुरवा निवासी शुभम सोनी (25) गुरुवार की रात 10 बजे शराब के नशे में घर आया और उत्पात मचाने लगा। इस पर पिता काशी प्रसाद सोनी ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने पिता से विवाद किया और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर से ताला लगा लिया। पूरी रात और शुक्रवार का पूरा दिन उसने दरवाजा नहीं खोला। शुक्रवार की शाम छह बजे भाई सुरेंद्र कुमार बीएसएनएल दफ्तर से गार्ड की ड्यूटी कर लौटा।

तब दरवाजा खटखटाया। अंदर से आहट नहीं मिली तो सिविल चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर शुभम बिजली के झालर की डोरी से छत के छल्ले से फंदा लगाए लटका मिला। मृतक के पिता ने बताया कि चार पुत्रों में मंझला था। इंटर तक की पढ़ाई किए था। पिता नलकूप विभाग से चतुर्थ श्रेणी से सेवानिवृत्त हैं। इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि मृतक शराब के नशे का आदी बताया गया है। प्रथम दृष्टया पिता से झगड़ा कर उसने फंदा लगाकर जान दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *