Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Sun, 04 Jun 2023 12:50 AM IST

एसडीएम के आदेश पर निजी कम्प्यूटर ऑपरेटर हटाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी

तालबेहट। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की कमी के चलते तहसील बार संघ के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने शनिवार को धरना दिया और तहसील प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। वही अधिवक्ताओं की मांग को देखते हुए उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांड़ेय ने आदेश पर विभिन्न पटलों पर कार्यरत निजी कंपयूटर ऑपरेटर हटा दिए गए। अपनी विभिन्न मांगों एवं तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर है। शनिवार को भी अधिक्ताओं ने तहसील परिसर में अनशन किया और नारे बाजी की। हड़ताल के चलते एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न पटलों पर कोई काम काज नहीं हुआ। जिससे वाद कारी परेशान रहे। वहीं अधिवक्ताओं की मांग के चलते एसडीएम संजय कुमार पांडेय के आदेश पर तहसील में विभिन्न पटलों पर कार्यरत निजी कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *