Spread the love


बांदा। बाइक सवार दो भाइयों को ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। बाइक चला रहे पूर्व नायब सूबेदार की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के गरौती गांव निवासी पूर्व सैनिक सीताराम यादव (51) अपने बड़े भाई रामदीन यादव के साथ शनिवार रात करीब आठ बजे बाइक से परिचित के यहां निमंत्रण में बबेरू जा रहे थे। बाइक सीताराम चला रहे थे। हेलमेट नहीं लगाए थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सीताराम के सिर में गंभीर चोट आई। घायल भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बबेरू सीएचसी पहुंचाया। यहां सीताराम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़ लिया है। रामदीन ने बताया कि मृतक नि:संतान थे। उन्होंने उनके पुत्र सचिन यादव को गोद लिया है। घर में पत्नी विमला हैं। फौज से रिटायर्ड होने के बाद वह खेती किसानी करते थे। वर्ष 2019 में नायब सूबेदार की पोस्ट से रिटायर हुए थे। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है। भाई की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *