बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग में की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर । रविवार को जिले के सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग में भ्रष्टाचार के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर ने कहा कि एक भी सरकारी कार्यालय ऐसा नहीं है, जहां पर बगैर सुविधा शुल्क दिए एक भी फाइल आगे बढ़ती हो। दूरदराज से आए गरीबों और किसानों का जमकर आर्थिक शोषण किया जाता है। जिले में दलालों का बोलबाला है। कोई भी कार्य बिना दलालों के नहीं होता है। अधिकारियों की रिपोर्ट लगवाने पर सुविधा शुल्क मांगा जाता है। सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से सभी कार्यालयों में मुहिम चलाकर भ्रष्ट कार्यालयों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन करने वालों में सेना के वरिष्ठ सदस्य राजमल बरया, कदीर खां, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह, संजय त्रिवेदी, हनुमत पहलवान, गफूर खां, पुष्पेंद्र शर्मा, भैय्यन कुशवाहा, विनोद साहू, पुष्पेंद्र बुंदेला, रवि रैकवार, नंदराम कुशवाहा, गौरव विश्वकर्मा, प्रदीप प्रजापति , टिंकू सोनी, अंकित जैन, प्रदीप साहू, अमित जैन, कामता शर्मा आदि मौजूद रहे ।
