Spread the love


रीजन को मिलीं 10 बस, दिल्ली और लखनऊ चलेंगी

राठ, हमीरपुर और महोबा को भेजी गईं दो-दो बसें

दो-दो रोडवेज बसें बांदा और चित्रकूट डिपो से चलेंगी

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। शासन से चित्रकूटधाम मंडल को मिलीं 10 राजधानी एक्सप्रेस बसें बांदा मुख्यालय आ गई हैं। इसमें से राठ, हमीरपुर व महोबा डिपो को दो-दो बसें भेज दी गई हैं। दो बसों का चित्रकूट व दो का बांदा से संचालन होगा। यह बसें राजधानी लखनऊ और दिल्ली के लिए चलवाई जाएंगी। हालांकि अभी यह निश्चित नहीं हुआ है कि बसें राजधानी के लिए किस मार्ग से संचालित होंगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के परिवहन निगम को 100 नई बसों की सौगात दी है। इसमें से 10 बसें चित्रकूटधाम मंडल बांदा को मिली हैं। सभी बसें लखनऊ से चलकर बांदा आ गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि राठ, हमीरपुर और महोबा डिपो को दो-दो बसें आवंटित कर दी गई हैं। शेष बची चार बसों में दो को चित्रकूट और दो बांदा से राजधानी लखनऊ और दिल्ली के लिए चलाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के अनुसार नई बसों के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *