Spread the love


15 people including Samajwadi Party MLA Virendra Yadav sentenced to 15 days in Ghazipur

सपा विधायक वीरेंद्र यादव
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के जंगीपुर से सपा विधायक वीरेंद्र यादव समेत 15 लोगों को छह साल पुराने मामले में 15-15 दिन की सजा और सभी पर 200 रुपये का जुर्माना लगा है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शरद कुमार चौधरी की अदालत ने सोमवार को वर्तमान विधायक और उनके समर्थकों को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सजा सुनाई।

अभियोजन के अनुसार 16 फरवरी 2017 को जंगीपुर थाना के उपनिरीक्षक मायापति पांडेय अपने हमराहियों के साथ शाम चर बजे गस्त पर थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि गाजीपुर-मऊ मेन रोड पर जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव अपने समर्थक राजेंद्र, विजय यादव, चंद्रभान गुप्ता, विक्रमा यादव, राधेमुनी यादव, बाड़ू यादव, कंजय उर्फ संजय यादव तथा 200 अज्ञात लोग मेन रोड पर ही जलूस के रूप में समाजवादी पार्टी का झंडा लिए नारेबाजी करते हुए मंडी की ओर बढ़ रहे थे।

जलूस की वीडियोग्राफी सिपाही से कराते हुए सपा प्रत्याशी जुलूस का अनुमति पत्र मांगा गया तो नहीं वो दिखा सके। उस दौरान डा. वीरेंद्र यादव और उनके लोगों को समझाया गया लेकिन उन्होंने अनदेखी की। जुलूस के कारण आवागमन पूरी तरफ से बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ये भी पढ़ें; मुख्तार अंसारी की कहानी: बेहद कम समय में बाहुबली बना, सियासत में छाया और फिर ‘बर्बादी’ में नहीं लगी देरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *