Spread the love


UP Deputy CM suspended six doctors of Hathras

बृजेश पाठक
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस में अपने दायित्व के प्रति लापरवाही करने, बार-बार चेतावनी दिये जाने पर भी अपनी कार्यशैली में सुधार न करने तथा लंबे समय से चिकित्सकीय ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने छह डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो बर्खास्त भी किए जा सकते हैं। इसे लेकर डिप्टी सीएम ने ट्विट किया।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट कर बताया कि मेरे द्वारा जनपद हाथरस में अपने दायित्व के प्रति लापरवाही करने बार – बार चेतावनी दिये जाने पर भी अपनी कार्यशैली में सुधार न करने तथा लंबे समय से चिकित्सकीय ड्यूटी में अनुपस्थित रहने के दोषी 06 चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जाँच बैठा दी गई है। कार्य – प्रणाली में सुधार अगर नहीं हुआ तो उन्हें बर्खास्त भी किया जायेगा।

ये किए निलंबित

यह डॉक्टर किए निलंबित

  1. टिकरी पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ हरिओम श्योरान
  2. लाढपुर पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ रोहित सिंह चक
  3. महौ सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ आदित्य श्रीवास
  4. बागला हॉस्पीटल के पैथोलॉजिस्ट डॉ मौ राफे
  5. जिला महिला अस्पताल की चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ मीनल अग्रवाल
  6. जिला महिला अस्पताल की एनेस्थेटिस्थ डॉ शालिनी गुप्ता





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *