Spread the love

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर सेमरी टोल प्लाजा द्वारा किया गया 1100 का पौधारोपण….

झाँसी की तहसील मोठ इलाके के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच 27 पर उपस्थित सेमरी टोल प्लाजा पर  दिनांक 5 जून 2023 को परियोजना प्रबंधक सुनील जैन व मुख्य परियोजना प्रबंधक सुल्तान अहमद खान के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एस.डी.एम साहब संचेती दुबे,  सीओ श्वेता सिंह, तहसीलदार प्रभात सिंह, एस.एच.ओ प्रभात सिंह, नायब तहसीलदार सुनील तिवारी द्वारा कार्यक्रम का  शुभारंभ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के तहत गुलारा, तहसील मोठ, सेमरी टोल प्लाजा पर लगभग 1100 पौधे लगाए गए। वही वरिष्ठ टोल प्रबंधक एस.एस सिकरवार हरिकेश मिश्रा, डिप्टी टोल मैनेजर अरविंद गिरी, आशीष त्रिपाठी व समस्त टोल प्लाजा स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *