Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 07 Jun 2023 12:16 AM IST

बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिगैला गांव के पास जिन दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हुई है वह घर के जिम्मेदार और कमाऊ पूत थे। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। महिलाएं बेहाल दिखीं।

राठ चुंगी महोबा का रहने वाला मृतक कौशल प्रजापति बिजली उपकरणों को बनाने का काम करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक बहन है। अविवाहित था। बड़े भाई हेमराज ने बताया कि कौशल और दीपक की अच्छी दोस्ती थी। दीपक के कहने पर ही वह उसके साथ उसके जीजा की अंत्येष्टि में गया था। घर में मां संपत और पिता खूबचंद्र हैं।

उधर, मृतक दीपक के परिजनों का कहना है वह चार भाई थे। इसमें दो भाइयों की पूर्व में मौत हो चुकी है। सिर्फ दो भाई दौलत और दीपक बचे थे। इनमें दीपक की भी मौत हो गई।अविवाहित था। वह सफाईकर्मी के नौकरी से परिवार का भरण पोषण करता था। पिता रामकुमार वाल्मिकी का भी निधन हो चुका है। दोनों की मौत से पूरा परिवार बेहाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *