Spread the love


बांदा। नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक मंगलवार को हुई। इसमें चौराहों के सुंदरीकरण, पिछड़ी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छता पर चर्चा हुई। सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष को 300 विकास कार्यों के प्रस्ताव उपलब्ध कराए।

बांदा नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष मालती बासू द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई। अधिशासी

अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने अध्यक्ष व सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में महाराणा प्रताप चौक की तर्ज पर अन्य चौराहों के सुंदरीकरण, विकास से पिछड़ी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित स्वच्छता पर चर्चा हुई। सदस्यों ने वार्डों में विकास कार्यों से संबंधित 300 प्रस्ताव रखे। उन्होंने धन की उपलब्धता के आधार कार्य कराने का आश्वासन दिया।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्डों में समानता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। सदस्य जलभराव व स्वच्छता के क्षेत्र में आने वाली दिक्कतों का पहले समाधान कराएं। बरसात होने पर शहर को जलभराव से न जूझना पड़े। बोर्ड की बैठक में सभी नवनिर्वाचित सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *