संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:02 AM IST
चित्रकूट । चित्रकूट-मानिकपुर रेलमार्ग के बीच खोह स्टेशन के पास मानसिक रूप से अस्वस्थ अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के जेब से मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को जानकारी दी।
मध्य प्रदेश क्षेत्र के रीवां जिले के नई गढ़ी थाना के भदावल गांव निवासी राम उजागर ने बताया कि उनके पिता विश्वनाथ साकेत (56) तीन जून को बिना बताए घर से निकल गए थे। वह पिछले पांच वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते थे। उनका कई वर्षों से इलाज भी चल रहा था। पुत्र ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की रात्रि को फोन से जानकारी दी।
उधर, प्रभारी कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को जीआरपी ने सूचना दी है कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के सामने किसी ने खोह आउटर के पास कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी रामरती की पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
