Spread the love


बांदा। बालू खदान में ट्रक में मोरंग भरकर रायल्टी का इंतजार कर रहे चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाराबंकी के जहमतिया पुरवा निवासी दिवेश उर्फ शिवम (20) मंगलवार को ट्रक मालिक मोहारी का पुरवा (बाराबंकी) निवासी वीरेंद्र कुमार और साथी चालक बाराबंकी निवासी संतोष के साथ ट्रक लेकर मंगलवार की रात 11 बजे के करीब मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला के गौरिहार थाना क्षेत्र के परई गांव स्थित बालू खदान में मौरंग लोड करने पहुंचे थे। ट्रक में मौरंग लोड कर यह सभी रायल्टी मिलने का इंतजार कर रहे थे। तभी वहां आए एक दूसरे ट्रक ने इनके बालू से लोड ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी और बैक करके जाने लगा।

बालू से भरे ट्रक का ड्राइवर दिवेश उर्फ शिवम ट्रक से उतरकर दूसरे ट्रक के ड्राइवर से उलाहना देने के उद्देश्य से गया, वहां दूसरे ट्रक ने उसके ऊपर सामने से ट्रक चढ़ा दिया। जिससे दिवेश ट्रक से कुचलकर गंभीर घायल हो गया। साथी ट्रक मालिक और ड्राइवर उसे लेकर रात एक बजे के करीब जिला अस्पताल लाए। यहां सवा दो बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक मालिक वीरेंद्र कुमार व मृतक के भाई नितेश यादव ने बताया कि आरोपी ट्रक को पकड़ लिया गया है।

ट्रक चालक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। गौरिहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। ट्रक चलाकर गुजारा करता था। पिता सहदेव यादव भी मजदूरी करते हैं। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *