Spread the love


बांदा। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में छह करोड़ के विकास कार्य होंगे। शासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी गई। जिले के चार विधायकों को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए हैं। हालांकि निधि की यह राशि अप्रैल माह में आ जाना चाहिए थी, लेकिन नगर निकाय चुनाव होने के कारण रोक दी गई थी।

जनपद में चार विधानसभा क्षेत्र है। सदर विधानसभा से प्रकाश द्विवेदी, नरैनी से ओममणि वर्मा, तिंदवारी से रामकेश निषाद जो मौजूदा समय में प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री भी हैं। इसके अलावा बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव को प्रदेश सरकार ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए नए वित्तीय वर्ष में विधायक निधि की पहली किस्त यानि डेढ़-डेढ़ करोड़ जारी कर दी है।

छह करोड़ रुपये से जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास प्रवीण कुमार का कहना है कि विधायक निधि की पहली किस्त का पैसा खाते में आ गया है। विधायक निधि आने की जानकारी विधायकों को दे दी गई है। नए वित्तीय वर्ष के विकास कार्यों के लिए विधायकों से कार्ययोजना मांगी गई है। शेष रकम के अगले छह माह के भीतर आने की उम्मीद है। बताया कि पहली किस्त अप्रैल माह में आ जाना चाहिए, लेकिन नगर निकाय चुनाव होने के कारण देर से आई है।

-सड़क निर्माण, टूटी सड़कों की मरम्मत, नाली अथवा पुलिया मरम्मत।

-वृद्ध, विकलांग, विधवाओं सहित अन्ना गोवंशें के लिए आश्रय स्थल।

-खेलकूद को प्रोत्साहित करने के लिए खेलकूद क सुविधाएं, निर्माण कार्य।

-किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए नाली निर्माण व मरम्मत के कार्य।

-शवदाह स्थल, श्मशान गृह, बारात घर, कब्रिस्तान का निर्माण व मरम्मत।

-आवासीय विद्यालय, फर्नीचर, प्रयोगशाला, कक्ष निर्माण व मरम्मत आदि।

जनप्रतिनिधियों की बात

पुरानी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराया जाएगा। नई परियोजनाओं की कार्ययोजना जल्द विभाग को भेज दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि निधि से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचे ऐसी प्रतियोजनाएं स्वीकृत हों।

परियोजनाओं की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द विभाग को परियोजनाएं स्वीकृति के लिए भेज दी जाएगी।

प्रकाश द्विवेदी, विधायक (बांदा)

वर्जन,,,

विधायक निधि की पहली किस्त आ गई है। विधायकों से कार्ययोजनाएं मांगी गई। कार्ययोजनाओं के प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वेद प्रकाश मौर्य

मुख्य विकास अधिकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *