Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 07 Jun 2023 11:58 PM IST

बांदा। दीवार बनाने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरवां थाना क्षेत्र के ऐला गांव में बुधवार को सुबह सात बजे राजकुमार (45) अपने घर में दीवार बना रहा था। तभी पड़ोसी विष्णु, बद्री व विकास ने कोर्ट का हवाला देते हुए एतराज किया। इस पर राजकुमार की विष्णु आदि से बहस हो गई।

विष्णु आदि ने राजकुमार उसकी पत्नी फूलकली (40), मखलू (35) उसकी पत्नी केता (30) पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे चारों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *