Spread the love


ललितपुर। ओलावृष्टि से नष्ट फसल की मुआवजा राशि दिलाने के लिए प्रगतिशील किसान जन मोर्चा का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा।

किसानों ने बताया कि तीन महीने पहले हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई गेहूं की फसल बीमा राशि अब तक नहीं मिली। जिसको लेकर विगत दो दिनों से ग्राम देवरानकलां, दैलवारा, खुरा और बीघा खेत आदि गांव के किसान 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

धरना-प्रदर्शन करने वालों में नवनीत शर्मा केंद्रीय संयोजक, बाबूलाल केंद्रीय अध्यक्ष, उदल सिंह पटेल उपाध्यक्ष, जगदीश तिवारी, मोतीलाल निरंजन मौजूद थे।

इनके अलावा जगमान सिंह, भरत, लल्लूलाल शर्मा, रसपाल सिंह लोधी, तिलक सिंह, संजू, खुशीलाल, हरीशंकर, सरमन,यश प्रताप और राहुल निरंजन आदि किसान भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *