Spread the love


अमझरा गोआश्रय स्थल : रंग से टैग लगाकर की जा रही गिनती, अन्य बिंदुओं की भी की जाएगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। अमझरा गोआश्रय स्थल पर गोवंशों की संख्या कम होने के मामले की जांच के लिए गठित की गई टीम ने बुधवार को गोआश्रय स्थल पहुंचकर गोवंशों की गिनती का कार्य शुरू किया।

हाल में पशु चिकित्सालय की ग्राम पंचायत नाराहट अंतर्गत अमझरा घाटी पर स्थित गोआश्रय स्थल में गोवंशों की संख्या को लेकर एक रिपोर्ट वायरल हुई थी। जिसमें गोआश्रय स्थल पर पूर्व में दर्शाए गए 7130 गोवंशों के सापेक्ष दूसरी रिपोर्ट करीब 5551 दर्शाए गए थे। इस प्रकार से उक्त गोआश्रय स्थल में 1579 गोवंश कम पाए गए थे। यह रिपोर्ट प्रभारी सीवीओ के द्वारा किए निरीक्षण के बाद तैयार की गई थी। गोवंशों को लेकर मिली गड़बड़ी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने एक टीम को नामित किया है।

इस टीम में नवनियुक्त किए गए प्रभारी सीवीओ और तहसीलदार को नामित किया गया और पांच दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बुधवार को टीम ने अपना काम शुरू कर दिया। टीम अमझरा घाटी स्थित गोआश्रय स्थल पर पहुंची और गोवंश की गिनती शुरू कर दी है।

गोवंशों की गिनती के लिए रंग से टैग करने का काम किया जा रहा है। गोवंश की गिनती हो जाने के बाद टीम गोआश्रय स्थल के सभी अभिलेख खंगालने के साथ अन्य व्यवस्थाओं के साथ साथ अन्य बिंदुओं पर जांच करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *