Spread the love


सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ, 22 जून तक चलेगा

अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। जिला महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र पर बुधवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सात से 22 जून तक चलने वाले इस पखवाड़े में आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर ओआरएस एवं जिंक की गोली का वितरण करेंगी। उन्होंने बच्चों के बीमार पड़ने पर तत्काल नजदीक के अस्पताल में उपचार लेने की सलाह दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने कहा कि सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े में आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। इस पखवाड़े में आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों को ओआरएस के पैकेट व जिंक की गोली उपलब्ध कराएंगी, साथ ही बचाव से संबंधित जानकारी भी देंगी।

विभाग की ओर से प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीस हजार ओआरएस पैकेट एवं साढ़े चार लाख जिंक की गोली भेजी गई है। इस मौके पर डिस्ट्रिक पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ सक्सेना, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रदीप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश भारती, डीपीएम रजिया फिरोज, मेटरनल हेल्थ कंसलटेंट रवि झा आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *