Spread the love


बांदा। संदिग्धहालात में महिला की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो ससुराल और मायके पक्ष में मारपीट हो गई। नाराज मायके वालों ने महिला के पति व अन्य ससुरालियों की पिटाई कर दी। मायके पक्ष ने पति और ससुर पर महिला को प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाया है।

जिला अस्पताल में हंगामा होने पर डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखाया। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव के मधुवा का पुरवा निवासी अनीता (28) की गुरुवार की शाम चार बजे के करीब संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बबेरू सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में शाम साढ़े पांच बजे के करीब महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका के मायके सेमरिया गांव से आए भाई शैलेंद्र यादव व अन्य परिजन महिला की मौत पर आपा खो बैठे और उन्होंने पति विजय की जिला अस्पताल में पिटाई कर दी। इससे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हंगामा मच गया। इस बीच डॉक्टर की सूचना पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ङ्क्षसह ने दोनों को अलग-अलग किया। मृतका के भाई शैलेंद्र व पीआरडी जवान पिता ने बताया कि उन्होंने 10 साल पहले अपनी पुत्री की शादी विजय के साथ की थी। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र है।

आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसे अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मायके नहीं भेजते थे। 15 दिन पहले भी उसे पीटा था। आरोप है कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ चक्कर है।

उधर, पति विजय ने बताया कि मृतका नहाते समय अचानक बेहोश होकर गिरी है। इससे उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है। घटना के संबंध में बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *