
पुलिस की गिरफ्त में खुद को जज बताने वाले युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले की लाइनबाजार पुलिस ने स्वयं को खुद को जिला जज बताने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान कर दिया। यह मामला तब सामने आया, जब आरोपी अपने भूमि विवाद के मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। बातचीत में शक के आधार पर डीएम ने दोनों को पकड़ लिया।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के गोधना निवासी सौरभ शुक्ला, सलखापुर निवासी श्याम श्रीवास्तव का कोई भूमि विवाद चल रहा है। ऐसे में उनके द्वारा गुरुवार को स्वयं को बिजनौर का जिला जज बताकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को व्हाट्सएप पर मैसेज किया गया।
कुछ देर बाद सीयूजी नंबर पर फोन किया और स्वयं को जिला जज बिजनौर बताया। फोन उठाने वाले ने कहा कि साहब बैठे हैं, आकर मुलाकात कर लीजिए। दोनों स्वयं प्रार्थना पत्र लेकर पहुंच गए। उनका हुलिया, उम्र व बातचीत के तरीके पर जिलाधिकारी को शक हुआ तो दोनों को लाइन बाजार पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें: मेरा स्वास्थ्य खराब…मुझे जेल में मेवा और मिनरल वाटर मिले, बाहुबली विधायक रमाकांत की कोर्ट से गुहार
