
छात्रा के परिवार और रिश्तेदार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छोटी बहन के एडमीशन कागज जमा करने की बात कहकर घर से निकली और लापता हुई बारहवीं की छात्रा शुक्रवार की सुबह मध्य प्रदेश के पिछोर में सड़क पर संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त खाए हुए पिता को मिली। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने मौत के कारणों को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
