Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रेमिका के शादी कर लेने से नाराज प्रेमी ने बदला चुकाने के लिए उसके पति को प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें एवं वीडियो भेज दिए। प्रेमिका ने एक माह पहले ही शादी की थी। इन तस्वीरों को देखकर नव दंपती के वैवाहिक संबंधों में दरार आ गई। नवविवाहिता को पति ने मायके लौटा दिया। उसके बाद नवविवाहिता ने रक्सा थाना में प्रेमी के खिलाफ कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रक्सा इलाका निवासी पीड़िता के मुताबिक उसके घर अजय नामक युवक किराए के मकान पर रहता था। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया। उसकी शादी दतिया में तय होने की बात जब अजय को मालूम चली तब वह नाराज हो गया। एक दिन अजय ने उसे बुलाया। यहां उसने धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की फोटो एवं वीडियो बना लिया। इसके बाद पति को यह वीडियो और तस्वीरें भेज दी। फोटो देख पति ने रिश्ता तोड़ दिया। शादी में मिला दान दहेज लौटा दिया और युवती को भी मायके भेज दिया। अब युवती ने अजय समेत उसके परिजनों के खिलाफ रक्सा थाने में एससी-एसटी एक्ट समेत दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *