Spread the love


11:07 AM, 10-Jun-2023

घर के आंगन में कुर्सी पर मिला लैब टेक्नीशियन का गोली लगा शव

बागपत जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के सुन्हेडा गांव में मकान के आंगन में एक युवक का गोली लगा शव कुर्सी पर मिला। मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

11:03 AM, 10-Jun-2023

ईंट भट्ठे पर चाकू से गोदकर मजदूर की हत्या

बागपत शहर के नौरोजपुर रोड पर साथियों ने चाकू से गोदकर ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

शहर के नौरोजपुर रोड पर स्थित आयशा कॉलोनी में रहने वाला शहजाद (19) ईंट भट्ठा मजदूर है। जो शनिवार की सुबह भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहा था। परिवार के ही अल्ताफ ने बताया कि सुबह के समय दो युवक वहां आए और ईंट भट्ठे पर पथाई कर रहे शहजाद को साइड में बुलाकर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए शहजाद को मेरठ रेफर कर दिया। बताया कि मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही शहजाद की मौत हो गई। वहीं, मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया।

10:55 AM, 10-Jun-2023

Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता के घर मिली लाश, बागपत में मजदूर और लैब टेक्नीशियन की हत्या

मेरठ से सनसनीखेज खबर सामने आई है। मेरठ के कंकर खेड़ा के गोविंद पुरी कालोनी में भाजपा नेता का उसके मकान में शव मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *