Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 11 Jun 2023 01:21 AM IST

चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय में हुई। उन्होंने सिलौटा मुस्तकिल के सभी ग्राम पंचायतों में 15 जून तक वाटर सप्लाई करने के निर्देश दिए। इस सिलौटा से जुड़े लगभग 40 गांव के घर तक नल से पानी उपलब्ध होगा। इसके लिए अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में डीएम ने कार्यदाई संस्था एनएलटी को निर्देश दिए कि चांदी बांगर के 40 ग्राम पंचायतों के कार्यों को पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि 120 गांव में 30 जून तक पानी पहुंच जाना चाहिए। जल निगम को निर्देशित किया कि जिन गांव में सप्लाई हो रही है हर घर जल सत्यापित कराकर कार्य किया जाए। उन्होंने टीपीआई जल निगम के अधिशासी अभियंता व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि दोनों शिफ्टो में कार्य करे। स्कूलों, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पाइप लाइन का कनेक्शन दें।

बताया कि लगभग 200 स्कूलों में कनेक्शन करा दिया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति वाले ग्राम पंचायतों को रोस्टर बनाकर सुबह-शाम नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति कराएं। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरन, जितेंद्र तिवारी आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *