
किशोरी की मौत से बदहवास परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में इंस्टाग्राम पर चैटिंग व वीडियो देख रही बेटी को मां ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी फंदे पर झूल गई। जानकारी पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर स्थित रामायण मेला परिसर के पीछे की बस्ती का है। स्थानीय जितेंद्र कुमार व उसकी पत्नी नजमा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
नजमा ने बताया कि शुक्रवार की काफी रात तक उसकी छोटी बेटी फिजा (15) मोबाइल चला रही थी। उसके पास गई तो देखा कि इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो चल रहा था। उसे डांटते हुए मोबाइल बंद कर सोने के लिए कहा। इस पर उसने मोबाइल बंद दिया। मां व अन्य परिजन की तरह वह भी बेड पर सो रही थी। शनिवार की सुबह मां ने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो फिजा दुपट्टे के फंदे से छज्जे के पास झूल रही थी।
