Spread the love


Anjali murder case accused prakhar arrested in agra up hindi news

12वीं पास कातिल और मृतका अंजलि का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के ककरैठा में कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि की हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। कारोबारी की बेटी के दोस्त प्रखर गुप्ता ने अपने साथी गंजडुंडवारा के शीलू के साथ मिलकर हत्या की थी। पहले पुलिस ने प्रखर गुप्ता को पकड़़ा। वह गुमराह करने लगा तो पुलिस ने उसकी मां और भाई को सामने लाकर पूछताछ की। इस पर वह टूट गया। उसने बताया कि कारोबारी की बेटी के साथ रिश्ते में अंजलि बाधक बन गई थी। इसलिए हत्या कर दी। देर शाम गुंजडुंडवारा से प्रखर के साथी शीलू को भी पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें – अंजलि हत्याकांड: बिलख पड़ी 12वीं पास कातिल की मां, बोली- बेटे का हर शौक किया पूरा, न जाने कैसे बना हैवान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *