Spread the love


Youth died under suspicious circumstances in Bhagwantpura of Jhansi

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के भगवंतपुरा में अपने फूफूरे साले की शादी में शामिल होने गए जीजा की लाश घर से करीब 400 मीटर हौद मैं पड़ी मिली। उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मां ने हत्या करके लाश हौद में डालने का आरोप लगाया है। 

कोतवाली के मिनर्वा टॉकीज के पास रहने वाला हेमंत अहिरवार (29) पुत्र कोमल शनिवार को पत्नी अनीता के फूफेरे भाई की शादी में शामिल होने भगवंतपुरा आया था। रविवार सुबह उसकी लाश हौद में मिली। इसमें सिर्फ 8 इंच पानी भरा था। ऐसे में डूबकर नहीं मर सकता। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है कि मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।मामले की छानबीन की जा रही है।

मां ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

हेमंत अहिरवार की मां ने उसकी पत्नी अनीता पर ही हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पत्नी अनीता का क्या है कि हेमंत शराब पिए थे। शाम करीब 6 बजे वे घर जाने की बात कहकर निकल गए। हम लोग समझ रहे थे कि वे घर पहुंच गए। इसलिए रविवार सुबह मायके महाेबा जाने के लिए मां, चाची और बच्चों को लेकर बरुआसागर स्टेशन पहुंच गई। टिकट लेकर इंतजार कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि पति की लाश मिली है। हम मौके पर खड़े थे। तभी सूचना पर पति के भाई, मां और बहन आ गई। उन लोगों ने मुझे और मेरी मां को बहुत पीटा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *