Spread the love


नरैनी। मदरसे में पढ़ रहे छात्र से सहपाठी ने मारपीट कर गले में रस्सी का फंदा कसा। घायल छात्र का एक सप्ताह तक इलाज चला। शुक्रवार को फिर से छात्र की हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर लवलेश पटेल ने बताया कि छात्र के पेट में अल्सर बन गया है। इससे पेट दर्द और उल्टियां हो रही हैं।

कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी राशिद (9) पुत्र जलील खां गोरेपुरवा गांव स्थित आवासीय मदरसे में रहकर उर्दू की पढ़ाई कर रहा था। बच्चे की तबीयत सही न होने पर मदरसे के जिम्मेदारों ने उसके घर वालों को सूचना दी। पहली जून को मां रशीदा उसे लेकर घर आई। घर में छात्र ने बताया कि उसका सहपाठी उसके साथ मारपीट करता है। गले में रस्सी का फंदा लगाकर गला भी दबाया था। दांतों से काटता है। यह सुनकर मां ने उसके पिता जलील को फोन पर सूचना दी। पिता जलील मुंबई से गांव आया और पुत्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक सप्ताह इलाज चलने के बाद वह सब घर आ गए।

शुक्रवार को छात्र को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। माता-पिता ने उसे नरैनी सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर लवलेश पटेल ने बताया कि छात्र के पेट में अल्सर है। इसके कारण पेट दर्द और उल्टियां हो रही थीं। पेशाब में भी इंफेक्शन था। छात्र की हालत में अब सुधार है। उधर, छात्र के पिता ने कोतवाली नरैनी में आरोपी सहपाठी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अरविंद सिंह गौर ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *