बांदा। कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र स्थित डाॅ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ स्पोर्ट्स ग्राउंड पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तहत अंडर 19 वर्ग में बांदा और फतेहपुर टीम के बीच जोन स्तरीय चयन मैच खेला गया। दोनों टीमों के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं की नजर भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रही।
बांदा टीम ने पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाज रवि कुमार ने नाबाद 67 रन बनाए। अमित यादव ने 12, अंकित पाल ने 34 और शांतनु चौहान ने 24 रनों का योगदान दिया। फतेहपुर टीम को बांदा के गेंदबाजों ने खूब परेशान किया। गेंदबाज अभिषेक तोमर ने सात ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए। आकाश ने दो विकेट, अनिल व मयंक ने एक-एक विकेट लिए। फतेहपुर टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बांदा टीम से बेहतर नहीं रहा। चयनकर्ताओं की नजरें भी बांदा टीम के खिलाड़ियों पर ज्यादा रहीं।
चयनकर्ताओं में उबैद कमाल, बांदा क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां, बांदा क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य रेहान खान रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रमौली भारद्वाज ने सभी को शाबासी दी।
