Spread the love


बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव के पुराना डेरा में घर के बाहर चारपाई पर लेटी पांच महिलाओं के साथ खप्टिहा चौकी के तीन पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की। महिलाओं का आरोप है कि चारपाई पर गाड़ी चढ़ा दी। चिल्लाने पर पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठकर चले गए। महिलाएं रविवार को एसपी से शिकायत करने जनपद मुख्यालय आईं थीं, लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। इससे उन्हें गांव लौटना पड़ा।

पुराना डेरा निवासी सीता, कमला, कुंता, राधा व कलावती ने एसपी को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार की रात एक बजे के करीब वह अपने-अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहीं थी। घरों के सामने लिपाई पुताई के लिए मिट्टी पड़ी थी। खप्टिहा चौकी पुलिस की गाड़ी में बैठे नशे में धुत तीन पुलिसकर्मियों ने चारपाई पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे सीता की चारपाई टूट गई। तीनों पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर कहा कि जंगल की तरफ ले चलो।

महिलाओं के चिल्लाने पर पुलिसकर्मी भाग निकले। महिलाओं ने तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। खप्टिहा कला चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि शनिवार की रात मिट्टी के अवैध खनन को लेकर पुलिस कर्मी गश्त पर थे। महिलाएं बीच रास्ते में खंड़जे पर मिट्टी के ढेर लगाए चारपाई डाले लेटीं थीं। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से रास्ते से हटकर चारपाई डालने के लिए कहा था। महिलाएं पुलिस कर्मियों पर अभद्रता के गलत आरोप लगा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *