Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Sat, 10 Jun 2023 11:48 PM IST

तालबेहट। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नगर के विकास पर सभासदों से प्रस्ताव लिए गए। बैठक में वार्षिक बजट सहित नगर की साफ सफाई एवं पानी पर विस्तार से चर्चा हुई।

अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र ने वार्षिक आय और व्यय का लेखाजोखा रखते हुए नगर पंचायत की आय बढ़ाने के सुझाव पर चर्चा की। उन्होंने समस्त सभासदों से अपने अपने वार्ड में विकास कार्याें की सूची उपलब्ध कराने की बात कहते हुए उनके प्रस्ताव मांगे।

अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार ने कहा कि नगर के विकास एवं साफ सफाई पर सभी ध्यान दें। नगर को साफ, सुंदर और जनता को बुनियादी सुविधाओं की अच्छी सुविधा मिलें, इसके लिए हमें प्रयास करना हैं। बोर्ड की पहली बैठक में नगर के विकास के लिए लगभग 101 प्रस्ताव आए। जिन्हें शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। प्रस्ताव को हरी झंडी और बजट मिलते ही उसका पर काम शुरू होगा। बैठक में अध्यक्ष एवं समस्त सभासद मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *