चित्रकूट। तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और चालक व एमटी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया।
जहां चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से पहाड़ी-राजापुर मार्ग में जाम लग गया। पुलिस ने लगभग एक घंटे बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
घटना रविवार की भोर राजापुर थाना क्षेत्र के रंपुरिया अव्वल गांव के पास हुई। बताया गया है कि कंदौरा सरीला हमीरपुर निवासी एंबुलेंस चालक निर्दोष कुमार (27) व जागेश्वर गंज प्रतापगढ़ निवासी एमटी दीपक (35) एंबुलेंस लेकर राजापुर सीएचसी जा रहे थे।
जैसे ही वह रंपुरिया अव्वल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया गया।
जहां चालक निर्दोष कुमार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से पहाड़ी-राजापुर मार्ग में जाम लग गया। मौके पर पहुंचे राजापुर थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने लगभग एक घंटे के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
