Spread the love

दबंग ने नही दे रहा रूपये, जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित परिवार ने सीओ से की शिकायत….

झाँसी के थाना लहचूरा अंतर्गत ग्राम  खनुआ निवासी  छोटे लाल पुत्र कंगाली ने लिखित शिकायत देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी को बताया कि मेरे पिता ने धवाकर स्टेट बैंक से दस वर्ष पूर्व एक लाख सताईएस हजार रुपये  निकाले थे। जोकि पैसा मेरे व मेरी पत्नी के सामने गाँव के ही अमुक ब्यक्ति को उधार दिए, लेकिन जब पैसा मांगने गये तो कहते रहे तुम्हारी पुत्री की शादी में पैसा वापिस कर देंगे। जिसके बाद 2022 में मेरी पुत्री की शादी हुई तब भी पैसा बापिस नही दिया।  तब मैंने अपनी जमीन गिरबी रखकर बेटी की शादी की, 9 जून 2023 को पुनः पैसा मांगा तो उक्त दबंग अपने साथ दो साथियों को लेकर आया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर को प्रार्थना पत्र देते हुए दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही कर पैसा दिलाये जाने गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *