संदिग्ध कारणों के चलते युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त….
सोनू घर में अकेला था, परिजन गये थे बाहर, केवल घर पर थे किरायेदार….
झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंधी कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने संदिग्ध कारणों के चलते अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूचना के अनुसार सोनू अहिरवार पुत्र रघु अहिरवार लगभग 22 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी स्टेशन के पास थाना चिरगांव जिला झांसी घर पर अकेला था और मकान में किराएदार थे। मृतक के परिजन घर पर नहीं थे सोमवार की शाम लगभग 7 बजे कमरे के अंदर कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोनू के किराएदारों ने 112 नंबर पर सूचना दी तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और सोनू को 108 एंबुलेंस द्वारा तुरंत सरकारी अस्पताल चिरगांव लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने जांच पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई कर आगे की कार्यवाही हेतु मेडिकल झांसी भेज दिया।
