Spread the love


मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहिताओं के लिए हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

महरौनी (ललितपुर)। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में नगर की चार नवविवाहिताओं को उपहार स्वरूप सामग्री और प्रमाण पत्र दिए गए। इन युवतियों के विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुछ महीने पहले हुए थे।

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ौनियां और अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने नवविवाहिताओं को बर्तन व उपहार आदि भेंट किए। प्रति विवाह कुल 50 हजार की राशि का लक्ष्य था। बताया गया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित कन्याओं को मिलने वाला लाभ उस समय नहीं मिल सका था। इसलिए अब कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सभासदों सहित अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ौनियां, सभासद प्रतिनिधि उदयभान सिंह, जाकिर अली पार्षद और नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इनको दिए गए उपहार

शिवानी पुत्री हरिराम अहिरवार पुराना सौजना रोड, गायत्री पुत्री ऊदल अहिरवार पुराना सौजना रोड, कविता सैन पुत्री स्व. महेश सैन कायस्थपुरा एवं कल्पना पुत्री मोहन सिंह लुहरयाना महरौनी को योजना का लाभ मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *