Spread the love


बांदा। बारिश शुरू होने से पहले सभी निर्माणाधीन सड़कों को हर हाल में पूरा करा लिया जाए। बिजली बिल के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर एसडीएम के माध्यम से वसूली कराई जाए। मर्का पुल इसी माह के अंत तक हर हाल में पूरा करा लिया जाए। यह निर्देश डीएम ने सोमवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित अफसरों को दिये।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बिजली विभाग की समीक्षा में डीएम ने अधिशाषी अभियंता से जिन सरकारी विभागों पर बिल बकाया है उनके अधिकारियों से संपर्क कर बकाया अदा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बड़े बकायादारों की सूची संबंधित एसडीएम को उपलब्ध कराकर वसूली के निर्देश दिए।

सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता को मर्का पुल के निर्माण कार्य में मजदूर बढ़ाकर इस माह के अंत तक पूर्ण कराने को कहा। भदावल-बदौसा पुल के निर्माण के एप्रोच रोड का कार्य भी एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नहरों की सफाई गुणवत्ता से कराकर किनारे पौधारोपण कराने की बात कही। नयी सड़कों के निर्माण और ओडीआर/ एमडीआर के कार्यों की लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से समीक्षा की।

निर्देश दिये कि बंदेलखंड विकास निधि व अन्य मदों में प्राप्त धनराशि से बनाई जा रही सड़कों को बारिश शुरू होने से पहले पूरी कराने के निर्देश दिये। सामुदायिक शौचालयों को संचालित रखने के निर्देश दिए। कहा कि इनके संचालन का सत्यापन भी कराया जाए। कहा कि इसमें कम्पोस्ट खाद तैयार की जायेगी। इसको बेचकर ग्राम पंचायत की आय में बढ़ोतरी होगी। बैठक में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी आर के सिंह, प्रवीणानंद समेत अन्य रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *