Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Mon, 12 Jun 2023 11:35 PM IST

नरैनी। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ। वह अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहा था।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कटरा गांव निवासी रूप किशोर प्रजापति (27) बाइक से अपनी पत्नी को लेने अमरछी गांव जा रहा था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बंजारा पुरवा अंश पंगरी गांव के पास देर शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूटकर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे करतल चौकी इंचार्ज रामरक्षा सिंह ने सरकारी जीप में युवक को लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉ. संदीप दुबे ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के छोटे भाई दीपेंद्र ने बताया कि रूप किशोर राजमिस्त्री था। वे अपनी पत्नी गुड़िया को लेने ससुराल जा रहे थे। मृतक हेलमेट लगाए था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *