Spread the love


फोटो-32

आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने के लिए विभाग का एक और कदम

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर डिजिटल ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम प्रारंभ हो गया है। डिस्प्ले स्टेशन के मुख्य गेट पर लगाया जाएगा। जिससे यात्रियों को ट्रेन का समय व प्लेटफार्म की स्थिति ज्ञात हो सकेगी। अभी तक लोगों ट्रेन के टाइम टेबल की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर जाना होता है। इस डिस्प्ले से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

ललितपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए अब कार्य तेजी होने लगे हैं। प्लेटफार्म को ऊंचा करने का पूर्ण हो चुका है, तो वहीं दूसरी ओर नए फुट ओवरब्रिज भी तैयार हो चुका है। अब लोगों को रेलवे स्टेशन के बाहर ही ट्रेनों की स्थिति पता चल जाएगा। अभी तक ट्रेनों की स्थिति को जानने के लिए लोग सीधे पूछताछ केंद्र पर जाते थे, लेकिन इस डिजिटल डिस्प्ले से यात्रियों को आसानी से ट्रेन की स्थिति व किस प्लेटफार्म पर ट्रेन आनी है, इसकी जानकारी मिल जाएगी।

इस डिस्प्ले से उन यात्रियों को खासी सुविधा मिलेगी, जिन्हें रेलवे स्टेशन एक दिशा से किसी दूसरी दिशा के ट्रेन पकड़ने के लिए स्थिति का पता करना है। अभी यात्रियों को प्लेटफार्म से बाहर आकर पूछताछ केंद्र ट्रेन की स्थिति पता करनी पड़ती है।

सेल्फी प्वाइंट के लिए भी हो रहा भूमि का चयन कर रेलवे स्टेशन के बाहर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाना है। इसके लिए भूमि चिह्नित की जा रही है। अभी तक जगह निर्धारित नहीं हो पाई है, लेकिन पार्किंग स्थल के समीप ही इसे बनाया जाएगा।

डिजिटल रेलवे टाइम टेबल डिस्प्ले के लिए स्थान चिह्नित कर काम शुरू कर दिया गया है। सेल्फी प्वाइंट के लिए भी शीघ्र जगह निर्धारित करते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। – डीके चतुर्वेदी, स्टेशन प्रबंधक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *