
प्रेमिका की ससुराल आए प्रेमी की जमकर हुई धु्नाई
विस्तार
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में प्रेमी युगल का मामला फिल्मी अंदाज में सामने आया। प्रेमिका की शादी के दो दिन बाद ही बाइक से उसके ससुराल पहुंच गया। खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताया। हालांकि उसके झूठ का भांडा तुरंत ही फूट गया। प्रेमी को वहां लात-जूतों से पिटाई खानी पड़ी। इस घटना से परिजनों में हंगामा मचा रहा। क्षेत्र में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
वहीं, इस प्रकरण के बाद शादी टूटने की कगार पर आ गई। लड़का पक्ष के परिजन दुल्हन का पूर्व से अवैध संबंध होने के कारण रखने को तैयार नहीं थे। गांव में पुलिस की मौजूदगी में लड़की व लड़के पक्ष के लोगों में घंटों पंचायत हुई। तब जाकर मामला किसी तरह शांत हुआ। परिजनों की शिकायत पर प्रेमी को पुलिस हिरासत में ले लिया।
दुल्हन ने अंजान बनते हुए साधी चुप्पी
उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शादी के बाद युवक अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लेकर आया। पूरा परिवार शादी की खुशियों में डूबा था। सोमवार की रात दुल्हन के प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में बाइक से गांव में इंट्री ली।
ये भी पढ़ें: हमेशा लड़के ही गलत नहीं होते; लिखकर बनारस में खुदकुशी करने वाले युवक की प्रेमिका और उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज
