
रोजगार मेला
– फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
क्षेत्रीय सेवायोजन, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं विजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी द्वारा मडराक स्थित विजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी परिसर में 16 जून को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें 25 कंपनियों द्वारा लगभग 2730 पदों पर चयन कर वहीं पर ही ऑफर लैटर दिये जाएंगे।
आएंगी ये कंपनियां
सहायक निदेशक सेवायोजन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में क्वेस कोर्प लि0 गुरूग्राम, यजाकी इण्डिया प्रा0लि0 भिवाडी, केकेसी इण्टरप्राइसेज नोयडा, अमास स्किल वैन्चर्स प्रालि गुरूग्राम, सुपरटैक मैन पावर सौल्यूंसस गुरूग्राम, हाईटैक गियर प्रालि मानेसर, जी 4एस सिक्यौर सौल्यूशन प्रालि गुरूग्राम, एसकेएच मैटल्स लि गुरूग्राम, जीआईजी फोर्स प्रालि देहरादून, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़ एवं अन्य के द्वारा मार्केटिंग, अप्रेन्टिशिप, अकाउण्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इन्चार्ज, टैक्नीशियन, टेलीकालर के पदों पर आठवीं पास हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, बीटैक, बीबीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
ऐसे लें भाग
इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वे तुरन्त ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करें। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे भी प्रतिभाग कर सकते है। अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आई0डी0, 02 फोटो एवं रिज्यूमे लेकर आयें।
